टमाटर का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदायक भी हो सकता है। आइए जानते है किन लोगों को टमाटर नहीं खाने चाहिए।
टमाटर का सेवन 5 समस्याओं में नहीं खाना चाहिए, वरना समस्याएं और अधिक बढ़ सकती है। दरअसल, कुछ समस्याओं में टमाटर नुकसानदायक होता है।
टमाटर में अम्लीयता अधिक होती है, जिसकी वजह से टमाटर ज्यादा खाने से आपका पाचन खराब हो सकता है।
किडनी स्टोन होने पर भी टमाटर न खाएं। टमाटर में कैल्शियम और ऑक्सालेट अधिक मात्रा में पाए जाते हैं इसलिए इसका सेवन करने से किडनी स्टोन की समस्या बढ़ सकती है।
अगर आप डायरिया की समस्या से जूझ रहे है, तो टमाटर का सेवन न करें। टमाटर खाने से परेशानी बढ़ सकती है।
एलर्जी की समस्या में टमाटर का सेवन नहीं करना चाहिए। जिन लोगों को स्किन से जुड़ी समस्याएं है उनके लिए टमाटर खाना नुकसानदायक हो सकता है।
अगर आपके पेट में गैस बनती है, तो टमाटर का सेवन कम से कम करना चाहिए। अधिक टमाटर खाने से गैस की समस्या बढ़ती है।