आंतों में सूजन से परेशान हैं? 4 चीजों से मिलेगी राहत


By Arbaaj16, Mar 2025 11:49 AMnaidunia.com

आंतों में सूजन होने पर दवा के साथ ही डाइट का भी ध्यान रखना चाहिए। कुछ चीजों का सेवन आंतों के सूजन को कम कर सकता है।

आंतों में सूजन

आंतों में सूजन होने के कई कारण हो सकते हैं। आंतों में सूजन होने पर पाचन खराब, शरीर में थकान, गैस और उल्टी की समस्या हो सकती है।

4 चीजों से आंतों की सूजन करें कम

अगर आप आंतों के सूजन से परेशान हैं, तो रोजाना खानपान में चार चीजों का शामिल करना चाहिए, जो आपको जल्दी राहत दिला सकती है।

दही खाएं

आंतों की सूजन को कम करने के लिए दही का सेवन करना चाहिए। दरअसल, इसमें प्रोबायोटिक्स पाया जाता है, जो आंतों के सूजन को कम करते हैं।

प्याज खाएं

आंतों की सूजन कम करने के लिए प्याज का सेवन करना चाहिए। इसमें प्राकृतिक प्रीबायोटिक होते हैं, जो आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा और सूजन कम करने में मददगार होते हैं।

छाछ पिएं

छाछ का सेवन करने से भी आंतों की सूजन कम हो सकती है। छाछ भी प्रीबायोटिक का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो आंतों को दुरुस्त रखता है।

भरपूर पानी पिएं

आंतों के सूजन को कम करने के लिए आप पानी भी पी सकते हैं। भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करने से भी आंतों में सुधार होता है।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पाचन तंत्र सुधारने के लिए पिएं 4 मसालों की चाय