गलत खानपान के कारण पेट साफ करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन कुछ फल पेट आसानी से साफ कर सकते हैं।
अगर लोग पेट दुरुस्त और साफ करने के लिए चूर्ण खाते है। लेकिन फल का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
फल का सेवन करने से शरीर को भरपूर पोषक तत्व मिलेंगे। साथ ही, हेल्दी और आसानी से पेट की सफाई भी हो जाएगी।
अगर आपका पेट साफ नहीं रहता है, तो रोजाना खाली पेट सुबह आधी कटोरी पका हुआ पपीता खाएं। पपीते में मौजूद फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट पेट साफ करने में मददगार होंगे।
पेट की कोने-कोने से सफाई करने के लिए सेब का सेवन की जा सकता है। दरअसल, सेब में उच्च फाइबर पाया जाता है।
संतरा विटामिन-सी और फाइबर से भरपूर होता है, जो पेट को साफ कर सकता है। पेट साफ के लिए खाली पेट रोजाना 1 संतरा खाएं।
अमरूद का सेवन करने से भी पेट आसानी से साफ होता है, क्योंकि इसमें फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं।