क्या आपने काफी अजवाइन और अर्जुन की छाल का काढ़ा पीया हैं? अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं कि अजवाइन और अर्जुन छाल का पानी पीने से क्या होता है?
ये दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। अजवाइन और अर्जुन छाल का पानी पीना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
1 गिलास पानी में आधा चम्मच अजवाइन और अर्जुन की छाल डालें फिर पानी को अच्छे से उबालें। आधा पानी होने के बाद छानकर पिएं।
अजवाइन और अर्जुन छाल का पानी पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण मौजूद होते हैं।
अगर आप पाचन संबंधित समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो अजवाइन और अर्जुन छाल का पानी पीना चाहिए। यह पानी कब्ज, गैस और अपच को ठीक करता है।
अजवाइन और अर्जुन छाल का पानी हार्ट वालों के लिए भी फायदेमंद होता है। यह पानी हार्ट संबंधित समस्याओं को कम करता है।
अजवाइन और अर्जुन छाल का पानी पीने से शरीर का दर्द भी कम होता है, क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं।
अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो भी अजवाइन और अर्जुन छाल का पानी पीना चाहिए। इसमें मौजूद गुण बीपी को कंट्रोल करते हैं।