गर्मी से बचने के लिए जरूर खाएं ठंडी तासीर वाले ये 4 फल


By Ram Janam Chauhan21, May 2025 01:34 PMnaidunia.com

गर्मी में तेज धूप के कारण शरीर का तापमान बढ़ना सामान्य है। ऐसे में पेट को ठंडा रखने के लिए इन 4 फलों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

आंवला करें सेवन

गर्मियों में पेट संबंधी समस्याओं को दूर रखने और इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए आंवले का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

तरबूज करें सेवन

गर्मियों में पेट को ठंडा रखने के लिए रोजाना तरबूज का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इसमें करीब 90 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

पपीता करें सेवन

पपीते में पपैन नामक पोषक तत्व होता है, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। साथ ही, पपीते की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को ठंडक पहुंचाता है।

बेल करें सेवन

आमतौर पर गर्मियों के मौसम में बेल खाना या बेल का जूस पीना दोनों ही शरीर को ठंडा रखने में सहायता कर सकता है।

अन्य समस्याओं से आराम

अगर आप इन फलों का सेवन करते हैं, तो शरीर को ठंडा रखने के अलावा इम्यूनिटी बूस्ट, शरीर में पानी की कमी दूर करने और पाचन मजबूत बनाने में सहायता मिलती है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको बताए गए फलों से किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

पोषक तत्वों का खजाना है यह नाश्ता, डाइट में आज ही करें शामिल