रात भर नींद लेने के बाद सुबह शरीर को एनर्जी की बहुत जरूरत होती है। इसलिए, ब्रेकफास्ट हेल्दी और पोषक तत्वों से भरा होना चाहिए। ऐसे में इस चीज को ब्रेकफास्ट में शामिल करना फायेदमंद हो सकता है।
अगर आप बढ़ते वजन के कारण सुबह नाश्ता नहीं करते हैं, तो ऐसे में इसे शामिल करने से पेट भरने और वजन घटाने दोनों में मदद मिल सकती है।
इसमें घुलनशील फाइबर मौजूद होते हैं, जो गर्मी के मौसम में पेट को साफ रखने और लंबे समय तक भरे रखने में मदद कर सकते हैं।
ओट्स में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, फाइबर, प्रोटीन, जिंक और विटामिन बी जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देने में मदद कर सकते हैं।
इसे नियमित रूप से सेवन करने पर शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल घटाने और दिल को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
अगर आप सुबह के समय हेल्दी और पोषक तत्वों से भपूर नाश्ता करते हैं, तो इससे शरीर में दिनभर एनर्जी बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
अगर आपको ओट्स से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com