मीठी नीम है सेहत का खजाना, खाने से मिलते हैं 4 फायदे


By Arbaaj14, Apr 2025 03:17 PMnaidunia.com

क्या आपने कभी मीठी नीम का सेवन किया है? इसे आयुर्वेद में सेहत का खजाना माना जाता है। आइए जानते हैं किन समस्याओं में फायदेमंद होता है?

मीठी नीम के फायदे

मीठी नीम यानी करी पत्ता स्वास्थ्य के लिए रामबाण माना जाता है। इसकी पत्तियों का सेवन करने से शरीर को कई अद्भुत लाभ मिलते हैं।

पाचन में सुधार

अगर आपका पाचन ठीक नहीं रहता हैं, तो डाइट में मीठी नीम को शामिल करें। इसमें मौजूद फाइबर पाचन को दुरुस्त करने की क्षमता रखते हैं।

वजन कंट्रोल करे

शरीर का वजन कंट्रोल रहना कई समस्याओं से बचाव माना जाता है। नियमित रूप से मीठी नीम खाने से शरीर का वजन कंट्रोल में रहता है।

डायबिटीज कंट्रोल करे

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो भी मीठी नीम का सेवन करें। मीठी नीम मौजूद तत्व इंसुलिन के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ाते हैं।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करे

मीठी नीम का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है, क्योंकि इसमें उच्च फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं।

मीठी नीम खाएं कैसे?

2 मीठी नीम की पत्तियों को पानी से साफ करें और खाली पेट चबाएं। पत्ता चबाने के बाद रस निगलें और पत्ता बाहर फेंक दें।

मीठी नीम की पत्तियां सेहत के लिए वरदान होती है। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गर्मियों में बच्चों को खिलाएं ये 5 चीजें, नहीं पड़ेंगे बीमार