आजकल शरीर का वजन बढ़ाना हो या घटाना दोनों ही मुश्किल माना जाता है, क्योंकि इसके लिए आपको डाइट में बदलाव करना पड़ता है, जो काफी लोग नहीं कर पाते हैं।
शरीर के वजन को कम करने के लिए हेल्दी खानपान के साथ डाइट में हर्बल चाय की शामिल कर सकते हैं। आइए 4 हर्बल चाय के बारे में जानते है।
पतले होने के लिए डाइट में ग्रीन टी शामिल कर सकते है। ग्रीन टी पीने से वजन कम होता है, क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है।
1 कप पानी में 2-4 तुलसी के ताजे पत्ते डालकर पानी को उबाल लें और उसे छानकर रोजाना पिएं। तुलसी चाय पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।
पतले होने के लिए आप दालचीनी चाय भी पी सकते है। दालचीनी चाय पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिसके कारण वजन कम होता है।
तेजी से वजन कम करने के लिए अजवाइन चाय को पिएं। अजवाइन चाय पीने से भी वजन को कम किया जा सकता है।
इन हर्बल चाय पीने के साथ ही खानपान का भी ध्यान रखें। वजन कम करने में फाइबर वाली चीजें अहम भूमिका अदा करती है इसलिए फाइबर से भरपूर चीजों को खाएं।