कूल्हे का दर्द होने पर करें 4 घरेलू उपाय


By Arbaaj21, Jul 2024 10:00 AMnaidunia.com

आजकल कूल्हे में दर्द केवल बुर्जुगों को ही नहीं हो रहा है बल्कि युवाओं को भी हो रही है। कूल्हे के दर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

कूल्हे में दर्द

कूल्हे में दर्द होने के कई कारण हो सकते है। ज्यादा देर तक बैठना या फिर अधिक वजन होने के कारण भी कूल्हे में दर्द होता है।

घरेलू उपाय

कूल्हे के दर्द से निजात पाने के लिए घरेलू उपायों का सहारा लिया जा सकता है। घरेलू उपाय करना बेहद ही असरदार माना जाता है।

लहसुन खाएं

कूल्हे के दर्द से राहत पाने के लिए रोजाना खाली पेट कच्ची लहसुन की 1-2 कलियों को खाएं। कच्चा लहसुन खाने से दर्द कम होता है।

नीलगिरी का तेल लगाएं

नीलगिरी का तेल कूल्हे के लिए अच्छा माना जाता है। इस तेल से कूल्हे के उस हिस्से पर मसाज करें। ऐसा करने से जल्दी दर्द कम होगा।

बर्फ से सिंकाई

बर्फ से स‍िंकाई करने से भी दर्द कम हो सकता है। स‍िंकाई करने के ल‍िए बर्फ को एक कपड़े में लपेटें और उससे स‍िंकाई करें।

स्ट्रेचिंग करें

हिप्स में दर्द होने पर स्‍ट्रेचिंग करें। स्ट्रेचिंग करने से दर्द कम होता है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादा स्ट्रेचिंग न करें।

इन 4 घरेलू उपायों की मदद से कूल्हे के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बुढ़ापे तक स्वस्थ रहने के 7 नियम