Liver Damage Signs: चेहरे और त्वचा पर दिखाई ये 4 लक्षण


By Arbaaj09, Mar 2025 11:03 AMnaidunia.com

लिवर खराब होने के पीछे गलत खानपान का कारण होता है। अनहेल्दी चीजों का सेवन करने से लिवर में फैट बढ़ने लगता है।

लिवर खराब होने के लक्षण

शरीर को कोई भी अंग जब खराब होने लगता है, उसके कई लक्षण दिखाई देने लगते है। ऐसे ही लिवर खराब होने पर शुरुआती लक्षण चेहरे और त्वचा पर दिखाई देते हैं।

स्किन पर खुजली

अगर स्किन पर ज्यादा खुजली हो रही है, तो यह लिवर के खराब होने का संकेत माना जाता है। दरअसल, फैटी लिवर के कारण शरीर में विषैले तत्व जम जाते हैं।

हाथों का लाल रंग

लिवर खराब होने से हाथों का रंग भी बदलता जाता है। फैटी लिवर या उससे जुड़ी समस्या होने पर हाथों का रंग लाल होने लगता है।

चेहरे पर सूजन

लिवर खराब होने पर चेहरे पर सूजन की समस्या होती है। दरअसल, लिवर खराब होने से शरीर में पानी जमने लगता है। साथ ही, त्वचा बेजान भी होने लगती है।

चेहरे पर निशान

लिवर खराब होने पर चेहरे पर काले धब्बे या लालिमा निकल सकती है। साथ ही, कई लोगों के आंखों के नीचे काले घेरे हो सकते हैं।

डॉक्टर से मिलें

अगर आपके चेहरे और त्वचा पर यह 4 लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, ताकि समस्या बढ़ने से पहले इलाज हो सके।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

अनार से दोगुना ताकतवर है यह सूखा मेवा