Einstein जैसे जीनियस होते हैं इन 4 मूलांक के बच्चे


By Lakshita Negi25, Mar 2025 02:20 PMnaidunia.com

अंक ज्योतिष के अनुसार किसी इंसान के जन्म की तारीख उसके स्वभाव, बुद्धि और भविष्य पर गहरा असर डाल सकती है। कुछ मूलांक वाले बच्चे खास तौर पर तेज दिमाग और असाधारण सोचने की पावर के लिए जाने जाते हैं। आइए जानें किन मूलांक में जन्में बच्चे खास और जीनियस होते हैं।

मूलांक 1 लीडरशिप

जो बच्चे 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्में हैं, वो बच्चे जन्म से ही लीडर होते हैं। इनमें कॉन्फिडेंस, मेहनत और अपनी अलग पहचान बनाने की क्वालिटी होती है।

मूलांक 3 बुद्धिमान

3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्में बच्चे बहुत तेज दिमाग वाले होते हैं। यह नई चीजों को जल्दी समझते हैं और अपनी अलग सोच से दूसरों पर असर करते हैं।

मूलांक 5 कम्युनिकेशन में माहिर

जिन बच्चों का जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ होता है, वे बहुत चतुर और चंट होते हैं। इनकी याददाश्त तेज होती है और ये किसी भी चीज को जल्दी समझ लेते हैं। 

मूलांक 7 गहरी सोच वाले

7, 16 या 25 तारीख को जन्मे बच्चे बहुत शांत नेचर के और इनोवेटिव सोच वाले होते हैं। इनको साइंटिफिक थॉट और डीप रिसर्च या स्टडी करना पसंद होता है।

क्यों होते हैं ये बच्चे जीनियस?

इन मूलांक में जन्मे बच्चों का दिमाग तेजी से काम करता है, वे चीजों को अलग नजरिए से देखते हैं और अपनी समझदारी से दुसरों से आगे निकलते हैं।

बच्चों को सही गाइडेंस

अगर इन बच्चों को बचपन से ही सही और अच्छा माहौल और शिक्षा दी जाएं, तो ये बड़ी ऊंचाइयों को हासिल कर सकते हैं।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

सूर्य ग्रहण के दिन क्या उपाय करना चाहिए?