घर से निकलते समय टोकना क्यों नहीं चाहिए?


By Ayushi Singh25, Mar 2025 12:40 PMnaidunia.com

अक्सर लोग किसी काम से बाहर जाते हैं तो पीछे से आवाज या टोकना चाहिए, इसे अपशकुन माना जाता है। आइए जानते हैं कि घर से निकलते समय टोकना क्यों नहीं चाहिए-

माना जाता है अशुभ

घर से निकलते समय टोकना अशुभ माना जाता है क्योंकि ऐसा करने  से काम में बाधा आती है और परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

सकारात्मक ऊर्जा होती है बाधित

माना जाता है कि पीछे से टोकने पर सकारात्मक ऊर्जा बाधित होती है और इससे कार्य में सफलता भी प्राप्त नहीं होती है।

आत्मविश्वास होता है कम

कहा जाता है कि पीछे से टोकने पर आत्मविश्वास कम होता है और इससे व्यक्ति अपना काम भी ठीक से नहीं कर पाता है।

काम बिगड़ने का डर

घर से निकलते समय टोकने से काम बिगड़ने का डर रहता है और इससे जीवन में काम में सफल भी नहीं हो पाते हैं।

टोकना नहीं चाहिए

मान्यता है कि कोई व्यक्ति किसी काम से  बाहर जा रहा है तो उसे टोकना नहीं चाहिए बल्कि आने के बाद ही उस बारे में पूछना चाहिए।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

इन कारणों से घर से निकलते समय टोकना नहीं चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

जीवन के सारे दुख मिट जाएंगे, नवरात्रि में माता रानी को चढ़ाएं ये चीजें