बेल का शरबत भूलकर भी न पिएं ये 4 लोग, हो सकता है नुकसान


By Ritesh Mishra19, May 2025 03:37 PMnaidunia.com

गर्मियों के मौसम में लोग अक्सर बेल के शरबत को पीते हैं। यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। इसका सेवन शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है।

बेल का शरबत किसे नहीं पीना चाहिए?

मगर कुछ लोगों को इसका शरबत पीने से पहले परहेज करना चाहिए। चलिए जानते हैं किन लोगों को इसका शरबत पीने से परहेज करना चाहिए।

डायबिटीज पेशेंट करें परहेज

शुगर के मरीजों को इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए। दरअसल बेल का शरबत मीठा होता है, जो शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।

Constipation की परेशानी

बेल का जूस पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन जिन लोगों को पहले से ही पेट से जुड़ी परेशानी हो, उसे अपच, गैस या कब्ज की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

सर्जरी होने पर परहेज करें

जिन लोगों को किसी तरह की सर्जरी हुई हो या होने वाली हो, उन्हें बेल के जूस को पीने से बचना चाहिए।

थायराइड के मरीज करें परहेज

बेल का जूस पीना थायराइड मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जो लोग इस परेशानी से जूझ रहे हैं, उन्हें बेल का शरबत पीने से बचना चाहिए।

सामान्य जानकारी पर आधारित

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है। इनकी हम अपनी तरफ से कोई पुष्टि नहीं करते हैं।

बेल का शरबत भूलकर भी न पिएं ये 4 लोग, हो सकता है नुकसान। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

खाने के बाद लौंग चबाने से क्या होता है?