नया साल आने में अब कुछ ही दिन बचे है, लेकिन इससे पहले घर में वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन कर लेना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पौधा लगाना शुभ माना जाता है इसके साथ ही पौधे घर में खुशबू को बरकरार रखते है।
अगर आप चाहते है कि आने वाला साल बेहतरीन साबित हो, तो इससे पहले घर में ये 4 कारगर पौधे लें आएं।
नया साल से पहले घर में हरसिंगार का पौधा लगाने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। इसके साथ ही घर में शांति भी रहती है।
अगर घर में तुलसी का पौधा नहीं है, तो इसको भी लें आए क्योंकि तुलसी के पौधे पर धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में चमेली का पौधा लगाने से परिवार के सदस्यों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
नया साल से पहले घर में रातरानी का पौधा जरूर लगाएं क्योंकि यह पौधा भाग्योदय करने के साथ ही घर में प्रेम को बढ़ाता है।