ज्येष्ठ माह के नौ सबसे गर्म दिन, नौतपा धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण हैं। रोहिणी नक्षत्र के दौरान शुरू होने वाला नौतपा आध्यात्मिक कार्यो के लिए आदर्श माना जाता है। आइए जानते हैं कि नौतपा में किन पौधे को लगाने से लाभ मिलता है-
धार्मिक मान्यताओं के दौरान, नौतपा के दौरान कुछ पौधों को लगाने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जो धन, सुख और शांति लाता है।
तुलसी को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है और नौतपा में तुलसी का पौधा लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस पूर्व दिशा की ओर ही लगाना चाहिए।
शमी का पौधा माता लक्ष्मी और शनिदेव का प्रिय है। नौतपा में इस पौधे को लगाने से आर्थिक परेशानियां दूर होती है और नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है।
केले का पौधा भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है। नौतपा में इस पौधे को लगाने से धन में वृद्धि होती है और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
मनी प्लांट को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस पौधे को नौपता में लगाने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और इससे धन से संबंधित लाभ होते हैं।
नौतपा में गर्मी काफी पड़ती है और इस दौरान पेड़-पौधे में पानी देना चाहिए। साथ ही, छाया में रखें। सुबह और शाम को पानी दें और सूखी पत्तियों को हटाएं।
नौतपा में इन पौधे को लगाने से ये लाभ मिलते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM