शास्त्रों में फूलों का महत्व बताया गया है। फलों का संबंध सौभाग्य या किसी देवी-देवता से जुड़ा होता है। ऐसा ही एक लाल फूल है, जो व्यक्ति की परेशानियों को दूर कर सकता है।
इस लाल फूल का नाम गुड़हल है। गुड़हल के फूल का उपाय बेहद ही कारगार माने जाते हैं। आइए जानते हैं किन 4 परेशानियों को दूर कर सकता है।
अगर आप कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं, तो गुड़हल का उपाय करना चाहिए। कर्ज से मुक्ति के लिए शुक्रवार के दिन मां दुर्गा का ध्यान करें और तिजोरी में पांच गुड़हल के फूल रख दें।
अगर पति-पत्नी के बीच कुछ खराब चल रही हैं, तो उसे सही करने के लिए सोने के दौरान तकिए के नीचे गुड़हल का फूल भी रखें। ऐसा करने से आप दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा।
अगर आपके पास पैसों की कमी रहती हैं, तो सूर्यदेव की पूजा करने के दौरान तांबे के कलश में जल भरकर और गुड़हल का फूल रखकर उन्हें अर्पित करें।
अगर आपको नौकरी में तरक्की नहीं मिल पा रही हैं, तो गुड़हल के फूल के साथ मिश्री का भोग माता लक्ष्मी को लगा दें।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।