कई लोग इत्र लगाने के शौकीन होते हैं, लेकिन, रात के समय इत्र लगाने के लिए क्यों मना किया जाता है। आइए जानते हैं, इस बारे में-
रात के समय इत्र लगाते हैं, तो इससे घर में आपसी कलह, लड़ाई-झगड़े और गलतफहमियां बढ़ सकती हैं।
रात के समय इत्र लगाने से नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित हो सकती है। इसलिए, लोग रात में इत्र ना लगाने की सलाह देते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रात के समय इत्र लगाने से धन संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। साथ ही, जीवन में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।
माना जाता है रात के समय इत्र लगाकर सोने से बुरे सपने आ सकते हैं। जिसके कारण आपकी मानसिक शांति पर बुरा असर हो सकता है।
हिन्दू धर्म में इत्र को शुभ काम में इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में अगर आप रात के समय इसे लगाते हैं, तो देवी-देवता नाराज हो सकते हैं।
अगर आपको इत्र कोई अनजान व्यक्ति दे रहा है या किसी इत्र की खुशबू तेज है, तो ऐसे में उसे इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com