गैस बनाती हैं ये 4 दालें, फार्ट से बचने के लिए ज्यादा न खाएं


By Arbaaj09, Jan 2025 04:25 PMnaidunia.com

भारतीय भोजन में चावल के साथ दाल न हो ऐसा मुश्किल है। दाल का सेवन करने से शरीर को कई पोषक तत्व मिलते हैं। लेकिन कई दालों का सेवन गैस भी बनाती हैं।

गैस की समस्या

ऐसे कई लोग होते है, जो हल्का सा भी अनहेल्दी फूड्स खाते हैं, तो उनके पेट में तुरंत गैस बन जाती है, जिससे फार्ट काफी निकला है। उन लोगों को गैस बनाने वाली दालों का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

चार दालों से बनती है गैस

दाल कई तरह के होते है उन्हीं में से 4 ऐसे दाल हैं, जो तेजी से पेट में गैस बनाते हैं। आइए जानते है किन 4 दालों से जल्दी गैस की समस्या हो सकती है।

चना दाल

इस दाल में कार्बोहाइड्रेट की ज्यादा मात्रा पाई जाती है, जिसके कारण कमजोर पाचन वालों के पेट में गैस बन सकती है।

अरहर की दाल

इस दाल में प्रोटीन भरपूर होती है। साथ ही, इसकी तासीर भी गर्म होती है, जिसके कारण ज्यादा अरहर की दाल खाने से पेट में गैस तुरंत बन सकती है।

मसूर की दाल

इसी तरह मसूर की दाल को भी ज्यादा मात्रा में खाने से गैस की समस्या हो सकती है। इस दाल की तासीर भी गर्म होती है।

उड़द की दाल

जिन लोगों का पेट ठीक नहीं रहता है उन्हें उड़द की दाल का भी सेवन करने से परहेज करना चाहिए। उड़द की दाल जल्दी नहीं पचती है, जिस कारण पेट में गैस बन जाती है।

इन 4 दालों से गैस की समस्या जल्दी बनती हैं। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पुरुषों के लिए शिलाजीत खाने का बेस्ट टाइम क्या है?