आयुर्वेद की मुताबिक, शिलाजीत का सेवन करना पुरुषों के लिए फायदेमंद होता है। यह पुरुषों में स्टैमिना, ऊर्जा और ताकत को बढ़ाने में मदद कर सकता है।
आमतौर पर शिलाजीत का सेवन पाउडर, कैप्सूल या रेशा के रूप में किया जाता है। इसके अलावा इसे पानी, दूध और शहद के साथ मिलाकर इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है।
अगर आप शिलाजीत का सेवन सुबह खाली पेट करते हैं, तो इससे शरीर को दिनभर उर्जावान बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
रात में सोने से पहले शिलाजीत का सेवन करने से मांसपेशियों को आराम और तनाव को दूर करने में मदद मिलती है।
अगर आप रोजाना एक्सरसाइज करते हैं, तो इसे 30 मिनट पहले सेवन फायदेमंद हो सकता है, इससे एक्सरसाइज के दौरान शरीर ऊर्जा मिलती है।
एक दिन में 300-500 मिलीग्राम शिलाजीत का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। साथ ही, इसे सीमित मात्रा में सेवन करने से कई परेशानियों से बचा जा सकता है।
अगर आपको शिलाजीत का सेवन करने से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो इसे सेवन करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com