सर्दियों में जोड़ों का दर्द बढ़ने के 4 कारण


By Arbaaj09, Nov 2024 02:32 PMnaidunia.com

गर्मियों के मुकाबले सर्दी के मौसम में जोड़ों का दर्द अधिक बढ़ने लगती है। जोड़ों के दर्द से परेशान व्यक्ति को इस मौसम में काफी परेशानी होती है।

दर्द के 4 कारण

सर्दियों में जोड़ों का दर्द बढ़ने के पीछे 4 मुख्य कारण माने जाते हैं। आइए इन कारणों के बारे में विस्तार से जानते है।

ठंडा तापमान

सर्दियों में तापमान काफी कम यानी ठंडक बढ़ जाता है। अधिक ठंड के कारण मांसपेशियों में दबाव बढ़ता है, जिसकी वजह से जोड़ों में दर्द होता है।

फिजिकल एक्टिविटी की कमी

गर्मी में व्यक्ति की फिजिकल एक्टिविटी सर्दी से ज्यादा होती है। सर्दियों में जोड़ों का दर्द बढ़ने के पीछे एक यह भी कारण होता है।

ब्लड सर्कुलेशन धीमा

जोड़ों में दर्द बढ़ने का एक कारण ब्लड सर्कुलेशन का धीमापान भी होना है। ब्लड सर्कुलेशन तेज न होने से मांसपेशियों में ऐठन होती है फिर जोड़ों का दर्द बढ़ता है।

अधिक वजन

ठंड के मौसम में व्यक्ति का वजन तेजी से बढ़ता है, क्योंकि तला-भुना ज्यादा खाते है। शरीर का ज्यादा वजन भी जोड़ों का दर्द बढ़ा सकता है।

फूड्स और एक्सरसाइज

सर्दियों में रोजाना सुबह एक्सरसाइज करें। इसके साथ ही, डाइट में कैल्शियम और विटामिन फूड्स को शामिल करना चाहिए।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

डिप्रेशन कौन से विटामिन की कमी से बढ़ता है?