डिप्रेशन इंसान के लिए बेहद ही खतरनाक माना जाता है। डिप्रेशन का न केवल शरीर पर बुरा असर पड़ता है बल्कि व्यक्ति के सोचने-समझने की क्षमता भी कम हो जाती है।
सेहत को दुरुस्त रखने के लिए विटामिन्स की अहम भूमिका होती है। किसी भी विटामिन की कमी से सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
अक्सर माना जाता हैं कि ज्यादा सोचने के कारण डिप्रेशन होता है, लेकिन इसके साथ ही कुछ विटामिन्स की कमी से भी डिप्रेशन हो सकती है।
शरीर में विटामिन-डी की कमी होने के कारण भी डिप्रेशन बढ़ सकता है। दरअसल, विटामिन-डी की कमी से मानसिक समस्याएं बढ़ जाती है।
शरीर में विटामिन- बी6 की पूर्ति न होने पर भी डिप्रेशन का शिकार हो सकते है। लंबे समय तक विटामिन-बी6 की कमी न होने दें।
डिप्रेशन का कारण विटामिन- बी12 से भी हो सकता है, क्योंकि विटामिन बी12 की कमी से मूड स्विंग की समस्या होती है।
इन 3 विटामिन्स की कमी से डिप्रेशन बढ़ता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ