किडनी हमारे शरीर में जमा विषैले पदार्थ को बाहर निकालने में मुख्य भूमिका निभाती है। ऐसे में अगर आपकी किडनी में किसी प्रकार की समस्या होती है, तो ये संकेत दिखाई देते हैं।
अगर आपके पेशाब के रंग में बदलाव या खून आता है, तो संक्रमण और पथरी जैसी बीमारियों का संकेत हो सकता है।
पेशाब का रंग सामान्य तौर पर पीला होता है। लेकिन इसका रंग गहरा पीला है, तो किडनी में विषैले पदार्थ जमा होने का संकेत हो सकता है।
अगर कम पानी सेवन करने के बाद भी आपको बार-बार पेशाब जाने का मन करता है, तो किडनी में समस्या होने का संकेत होता है।
पेशाब करने के दौरान आपको तेज बदबू या ज्यादा झाग दिखता है, तो यह कमजोर किडनी की ओर इशारा करता है।
अगर आपको पेशाब करने के दौरान ऐसी परेशानियां महसूस होती है, तो यह किडनी कमजोर होने का संकेत हो सकता है।
अगर आपको भी ये 4 संकेत महसूस होते हैं, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com