शरीर के लिए सोडियम जरूर होता है। लेकिन सोडियम का लेवल हाई होना नुकसानदायक भी होता है। आइए सोडियम लेवल हाई होने पर दिखने वाले 4 लक्षणों को जानते हैं-
जब किसी के शरीर में किसी चीज की मात्रा कम या ज्यादा होती है, तो शरीर में उसके संकेत भी नजर आने लगते हैं।
अगर आपको प्यास ज्यादा लगती हैं, तो यह शरीर में सोडियम लेवल हाई होने का संकेत माना जाता है। सोडियम का लेवल नमक खाने से बढ़ता है।
पेशाब आना नेचुरल है। लेकिन बार-बार पेशाब लगना शरीर में सोडियम लेवल हाई होने का संकेत हो सकता है। सोडियम के कारण पेशाब ज्यादा लगती है।
अगर आपके सिर में दर्द हो रहा हैं, तो सोडियम लेवल हाई होने का संकेत हो सकता है। सोडियम की मात्रा ज्यादा होने से डिहाइड्रेशन की समस्या होती है और हल्का-हल्का सिरदर्द होता है।
मांसपेशियों में कमजोरी होना भी शरीर में सोडियम की मात्रा ज्यादा होने का लक्षण हो सकता है। सोडियम का लेवल बढ़ाने से मांसपेशियों में कमजोरी और हड्डियां कमजोर होती है।
सोडियम शरीर में पानी और मिनरल्स को बैलेंस रखने का काम करता है। साथ ही, सोडियम कोशिकाओं को ठीक से काम करने में भी मदद करता है।