रात के समय कई बार भोजन करने के बाद सीने में जलन हो सकती है। ऐसा होने के कुछ प्रमुख कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं, इस बारे में विस्तार से-
अगर आपको देर रात भोजन करने की आदत है, तो इससे सीने में जलन होने की समस्या हो सकती है।
कई लोग अक्सर भोजन करने के तुरंत बाद लेट जाते हैं। जिससे भोजन ठीक ढंग से पचता नहीं है, और सीने में जलन होने की समस्या हो सकती है।
अगर आपको ज्यादा चाय-कॉफी सेवन करने की आदत है, तो इससे सीने में जलन होने की संभावना बढ़ जाती है।
कई लोगों के पेट में भोजन पचने के दौरान ज्यादा एसिड बनता है, जिससे सीने में जलन हो सकती है।
अगर आपका वजन तेजी से बढ़ गया है, तो इससे आपको भोजन करने के बाद सीने में जलन होने की समस्या हो सकती है।
अगर आपको बार-बार सीने में जलन हो रही है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com