बैड कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना शरीर के लिए खासकर हार्ट के लिए बुरा माना जाता है। इसके कारण बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
शरीर में जब बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है, तो लक्षण दिखाई देने लगते हैं। आइए बैड कोलेस्ट्रॉल के 4 लक्षण जानते हैं।
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने पर सीने में दर्द होता है। यदि आपके सीने में दर्द बिना किसी समस्या के हो रही हैं, तो यह बैड कोलेस्ट्रॉल का लक्षण हो सकता है।
अगर आप किसी छोटे कामकाज को करके जल्दी थक जाते हैं, तो यह बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का एक लक्षण हो सकता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से इंसान थकावट महसूस करता है।
यदि आपके शरीर से बिना किसी एक्सरसाइज के ज्यादा पसीना आ रहा हैं, तो यह भी शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का संकेत है।
कोलेस्ट्रॉल का खास असर ह्रदय पर पड़ता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से ह्रदय की गति असामान्य हो जाती है।
अगर आपके शरीर में इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई देते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। बैड कोलेस्ट्रॉल को ठीक किया जा सकता है।