आंखों में दिखते हैं डायबिटीज के 4 लक्षण


By Arbaaj20, Mar 2025 04:44 PMnaidunia.com

डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी एक खतरनाक समस्या है, जो लाइलाज है यानी इसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है। लेकिन कंट्रोल किया जा सकता है।

डायबिटीज के आंखों में 4 लक्षण

यदि किसी को डायबिटीज की समस्या होती हैं, तो उसके आंखों में 4 लक्षण दिखाई देने लगते हैं। आइए इन लक्षणों के बारे में जानते हैं।

धुंधली नजर की समस्या

अगर अचानक की किसी की आंखों की नजर धुंधली हो रही हैं, तो यह डायबिटीज-टाइप 2 का लक्षण हो सकता है।

मोतियाबिंद की समस्या

डायबिटीज होने पर व्यक्ति को मोतियाबिंद की समस्या होने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसा शुगर लगातार हाई होने से होता है।

डायबिटिक रेटिनोपैथी

डायबिटीज की वजह से रेटिना को नुकसान होता है, जिसकी वजह से डायबिटीज के मरीजों को डायबिटिक रेटिनोपैथी की समस्या होती है।

आंख में इंफेक्शन का खतरा

डायबिटीज की वजह से मरीजों में आंख में होने वाले इंफेक्शन का खतरा बना रहता है। डायबिटीज की वजह से आंखों की पलक, कॉर्निया में इंफेक्शन लाल आंखें होने की समस्या बनी रहती है।

डायबिटीज रखें कंट्रोल

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और आंखों से जुड़ी समस्याओं से दूर रहना चाहते हैं, तो शुगर लेवल कंट्रोल रखना चाहिए।

हेल्थ की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

हरी मिर्च इन 5 लोगों के लिए है रामबाण