ब्लड शुगर हाई होने पर रात में दिखते हैं ये 4 लक्षण, न करें इग्नोर


By Arbaaj25, Jan 2025 10:31 AMnaidunia.com

अगर आप ब्लड शुगर के मरीज हैं, तो रात शरीर में कुछ लक्षणों को देखकर समझ सकते हैं कि ब्लड शुगर का लेवल बढ़ रहा है।

डायबिटीज की समस्या

डायबिटीज एक गंभीर समस्या है, इसके कारण शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ता है, जिससे शरीर के कई अंग प्रभावित भी होते हैं।

ब्लड शुगर हाई के लक्षण

कई बार डायबिटीज के शुरुआती लक्षण इतने हल्के होते हैं कि लोग उन्हें अनदेखा कर देते हैं, जो आगे चलकर गंभीर हो जाता है।

बार-बार प्यास की इच्छा

यदि रात के समय आपको बार-बार पानी पीने की इच्छा हो रही हैं, तो यह शरीर में ब्लड शुगर का लेवल हाई होने का संकेत है।

बार-बार पेशाब आना

जब शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ता है, तो किडनी एक्स्ट्रा ग्लूकोज को पेशाब के रास्ते बाहर निकालने की कोशिश करती है यानी बार-बार पेशाब आना शुगर हाई होने का लक्षण है।

पसीना आना

अगर आपको रात के समय में पसीना आ रहा हैं, तो यह भी शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ने का लक्षण माना जाता है।

धुंधला दिखाई देना

ब्लड शुगर का लेवल बढ़ने से आंखों की लेंस और रेटिना को नुकसान हो सकता है, जिससे धुंधला दिखाई देने जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

रात को ये 4 लक्षण दिखने पर समझ लेना चाहिए कि शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ रहा है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

High Blood Pressure में चाय का सेवन करना चाहिए या नहीं?