प्रोटीन शेक का रोजाना सेवन करने से शरीर में ऊर्जा बढ़ाने, वजन बढ़ाने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। ऐसे में घर पर इस तरह प्रोटीन शेक बना सकते हैं।
घर पर बनाया गया प्रोटीन शेक बाजार के प्रोटीन शेक से बेहतर होता है, इसमें किसी तरह का केमिकल मौजूद नहीं होता और शुद्ध होता है।
केले का प्रोटीन शेक बनाने के लिए, 1 गिलास दूध, 2-3 केला, पीनट बटर और एक चम्मच शहद लें, इसके बाद ठीक से मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
अगर आप सोया प्रोटीन शेक बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए 1 गिलास सोया दूध, एक चम्मच शहद और 2-3 केला मिक्स करें। इसके बाद नाश्ते में सेवन कर सकते हैं।
ओट्स का शेक बनाने के लिए 10-20 ग्राम ओट्स और 5-6 अखरोट या बादाम को भुनें, इसे बाद दूध मिलाएं और मिक्स कर सेवन करें।
अगर आप डाइट में इन प्रोटीन शेक को शामिल करते हैं, तो इससे मांसपेशियों की थकान दूर करने, ऊर्जावान बनाने और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकता है।
अगर आपको इनमे से किसी भी प्रोटीन शेक से समस्या या एलर्जी है, तो इसे सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com