बच्चेदानी में गांठ होने पर महिलाओं में दिखने वाले 4 लक्षण


By Ram Janam Chauhan06, Jun 2025 05:10 PMnaidunia.com

खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण महिलाओं की बच्चेदानी में गांठ बनने की समस्या आम होते जा रही है। ऐसे में समय रहते इन 4 लक्षणों की जांच कर इलाज कराना बहुत जरूरी है।

पीरियड्स ज्यादा होना

अगर आपको पीरियड्स के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग या पीरियड्स लंबे समय तक चल रहे है, तो इसे इग्नोर करना भारी पड़ सकता है।

पेट में सूजन होने की समस्या

अगर आपके पेट के निचले हिस्से में बार-बार दर्द की समस्या होती है, तो इससे गांठ होने की संभावना हो सकती है।

पीठ दर्द होने की समस्या

गांठ होने के कारण कमर और पेट के निचले हिस्से में दबाव पड़ता है। जिसके कारण पीठ दर्द की समस्या हो सकती है।

किडनी पर गलत प्रभाव

बच्चेदानी में गांठ होने से किडनी पर गलत प्रभाव हो सकता है। जिसके कारण बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है।

भूलकर ना करें इग्नोर

अगर आपको भी ये लक्षण महसूस होते हैं, तो इन्हें समय रहते पहचानकर इलाज कराना बहुत जरूरी है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको ये 4 लक्षण दिखाई देते हैं, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

गले की खराश से हैं परेशान, ऐसे पाएं आराम