लिवर में पानी भरने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण


By Arbaaj19, Jun 2025 10:36 AMnaidunia.com

लिवर में पानी भरने से कुछ संकेत शरीर में नजर आने लगते हैं। उन संकेतों से समझा जा सकता हैं कि लिवर में पानी भर रहा है।

लिवर में पानी भरने के लक्षण

लिवर के अंदर पानी भरना गंभीर समस्या मानी जाती है। शुरूआत में ही पता लगते हैं इलाज करवाना चाहिए, ताकि समस्या ज्यादा न बढ़े।

पेट में सूजन और भारीपन

लिवर में पानी भरने का मुख्य लक्षण पेट में सूजन और भारीपन माना जाता है। अगर आपका पेट भारीपन लग रहा है, तो यह लिवर में पानी का संकेत है।

सांस लेने में दिक्कत

अगर आपको सांस लेने में दिक्कत हो रही हैं, तो यह भी लिवर में पानी का लक्षण है। दरअसल, पानी भरने से फेफड़ों पर भी असर पड़ता है, जिससे सांस लेने में परेशानी होती है।

पैरों और टखनों में सूजन

लिवर में पानी भरने से पानी और सोडियम का संतुलन बिगड़ जाता है, जिस कारण पैरों और टखनों में सूजन की समस्या होती है।

वजन बढ़ना

अचानक शरीर का वजन बढ़ना भी लिवर में पानी भरने का लक्षण माना जाता है। लेकिन वजन बढ़ने के अन्य कारण भी हो सकते हैं।

डॉक्टर से मिलें

अगर आपके शरीर में यह सभी लक्षण नजर आते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। डॉक्टर आपको सटीक सलाह देगा।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

नाश्ते में क्या खाने से वजन कम होता है?