शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ना खतरनाक माना जाता है। इसी के कारण हाथ-पैरों में अकड़न, जोड़ों में दर्द और शरीर के दूसरे हिस्सों में दर्द होता है। आइए जानते है किन 4 चीजों से यूरिक एसिड हाई होता है।
शरीर के अंगों में प्यूरीन जमने से हाई यूरिक एसिड होता है। जब किडनी ठीक से फिल्टर नहीं कर पाता है, तो प्यूरीन जम जाता है, जिसके बाद शरीर में दर्द होता है। इसको हाई यूरिक एसिड की समस्या कहा जाता है।
अगर आप यूरिक एसिड के मरीज है, तो भूलकर भी 4 चीजों को चखाना भी नहीं चाहिए वरना तुरंत यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है।
यूरिक एसिड के रोगियों को मशरूम का सेवन नहीं करना चाहिए। मशरूम का सेवन यूरिक एसिड को बढ़ा सकता है, क्योंकि इसमें प्यूरीन पाया जाता है।
राजमा का सेवन भी यूरिक एसिड में नहीं करना चाहिए। राजमा खाने से यह चखने भर से ही शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है।
यूरिक एसिड के मरीजों को रेड मीट का भी सेवन नहीं करना चाहिए। रेट मीट खाने से यूरिक एसिड हाई होने की संभावना होती है।
गोभी एक सब्जी है, जिसका लोग सेवन करते है, लेकिन यूरिक एसिड वालों के लिए इसका सेवन ठीक नहीं है। इसका सेवन यूरिक एसिड को बढ़ाता है।
इन 4 चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ