कॉफी का सेवन काफी लोग करते हैं। इसका सेवन कई समस्याओं में फायदेमंद भी होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि खाली पेट कॉफी पीने से क्या असर शरीर पर होता है?
अगर आप भी खाली पेट कॉफी का सेवन करते हैं, तो सर्तक हो जाए क्योंकि कॉफी खाली पेट पीना शरीर के लिए नुकसानदायक माना जाता है।
अगर खाली पेट कॉफी का सेवन किया जाता है, तो पेट में गैस बनने का अधिक खतरा होता है। इसलिए खाली पेट कॉफी न पिएं।
खाली पेट कॉफी का सेवन ब्लड शुगर के मरीजों के लिए भी ठीक नहीं होता है। कॉफी पीने से ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव हो सकता है।
कॉफी पीने से तनाव कम होता है, लेकिन गलत समय पर इसका सेवन तनाव को बढ़ा सकता है। खाली पेट कॉफी का सेवन तनाव संबंधित स्थिति को बिगाड़ सकती है।
खाली पेट कॉफी का सेवन करने से पोषक तत्व के अवशोषण में भी बाधा आती है। दरअसल, कॉफी में टैनिन नामक यौगिक पाया जाता है, जो कैल्शियम और आयरन के अवशोषण में बाधा डालता है।
खाली पेट कॉफी पीने से परहेज करना चाहिए। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ