जामुन का सेवन बरसात के मौसम में किया जाता है। जामुन खाने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन कुछ चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए।
अगर आप जामुन खाने के बाद या उसके बाद कुछ चीजों का सेवन करते हैं, तो फायदे की जगह नुकसान झेलने पड़ सकते हैं।
जामुन एक स्वादिष्ट और पोषक तत्व से भरपूर फल है। लेकिन फिर भी जामुन के साथ 4 चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
अगर आप जामुन खा रहे हैं, तो उसके साथ दूध का सेवन न करें। जामुन और दूध का सेवन एक साथ करने से पाचन खराब होता है।
जामुन खाने के बाद पानी का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इस फल को खाने से कम से कम 15 मिनट तक पानी नहीं पीना चाहिए।
जामुन के साथ अचार का भी सेवन करने से परहेज करना चाहिए। जामुन खाने के 30 मिनट बाद तक अचार का सेवन न करें।
मिठाई और जामुन एक साथ सेवन करना भी नुकसानदेह होता है। एक साथ खाने से अपच की समस्या हो सकती है।