रोजाना स्नान के बाद करें ये 5 काम, गरीबी होगी दूर


By Shivansh Shekhar01, Dec 2023 03:30 PMnaidunia.com

गरुड़ पुराण

गरुड़ पुराण हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण ग्रंथ माना गया है। यह 18 महापुराणों में से एक है और इसमें 271 अध्याय हैं। साथ ही यह 18, 000 छंदों से युक्त है।

यात्रा का व्यापक विवरण

गरुड़ पुराण एक व्यक्ति की जन्म मृत्यु और उससे आगे की यात्रा का एक व्यापक विवरण है। इसे स्वयं नारायण ने गरुड़ जी को सुनाया था।

भगवान विष्णु की आराधना

गरुड़ पुराण के अनुसार, यदि आप जीवनपर्यंत और जीवन के बाद भी सुख चाहते हैं तो प्रतिदिन स्नान के बाद भगवान विष्णु जी की आराधना करें।

तुलसी की पूजा

स्नान करने के बाद आपको रोजाना तुलसी पौधे का पूजन करना चाहिए और शाम के समय में दीपक जलाएं। ऐसा करने से भगवान विष्णु खुश होते हैं।

गंगाजल मिलाकर स्नान

रोजाना स्नान करते समय गंगाजल अपने पानी में जरूर मिलाएं। साथ ही जब आपको मौका मिले गंगा नदी में स्नान करना न भूलें।

गंगाजल मिलाकर स्नान

रोजाना स्नान करते समय गंगाजल अपने पानी में जरूर मिलाएं। साथ ही जब आपको मौका मिले गंगा नदी में स्नान करना न भूलें।

गौ पूजा

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, गौ यानी गाय को काफी पूजनीय माना गया है। ऐसे में गाय की पूजा करने से आपको काफी शुभ फल मिलेंगे।

दर्शन मात्र से लाभ

यदि आप पूजा नहीं कर सकते हैं तो गौ माता का दर्शन ही आपके लिए काफी हो सकता है। ऐसी मान्यता है कि इससे सारे पापों का नाश हो जाता है।

ज्ञानी का आदर

देवी देवताओं के साथ ही हिंदू धर्म में ज्ञानी व्यक्ति के आदर और सम्मान की बात कही गई है। कभी भी पंडित, पुरोहित, ब्राह्मण अथवा गुरू का अपमान न करें।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कपूर के इन टोटकों से धनवान बनने की इच्छा होगी पूरी