हड्डियों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है। लेकिन, कुछ चीजों का सेवन शरीर में कैल्शियम को कम करता है, जिसके कारण हड्डियां कमजोर होती है।
4 चीजों का सेवन शरीर की हड्डियों को कमजोर कर सकता है। दरअसल, इन चीजों का अधिक मात्रा में सेवन करने से कैल्शियम की कमी होने लगती है।
सीमित मात्रा में कैफीन का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। लेकिन ज्यादा कैफीन पीने से हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं।
यदि कोई व्यक्ति शराब का सेवन करता है, तो भी हड्डियां कमजोर हो सकती है, क्योंकि यह कैल्शियम और विटामिन-डी को सोखता है।
अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से हड्डियां कमजोर होती है। दरअसल, नमक का सेवन करने से कैल्शियम की कमी होने लगती है।
इसका सेवन भी अधिक करने से कैल्शियम की कमी होने लगती है, जिसके कारण हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है।
नमक,चीनी और कैफीन का सेवन लोग करते है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना फायदेमंद होगा। ज्यादा सेवन करने से परहेज करें।