प्रोटीन कमी कमी होने से कई समस्याएं हो सकती है। वहीं, ज्यादा प्रोटीन से भी समस्याएं हो सकती है। ज्यादा प्रोटीन खाना शरीर के लिए नुकसानदायक होता है।
ज्यादा मात्रा में प्रोटीन का सेवन किडनी को भी खराब कर सकता है। प्रोटीन अधिक मात्रा में खाने से बार-बार यूरिन आना है, जिसके कारण किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है।
अगर अधिक मात्रा में प्रोटीन का सेवन करते है, तो कब्ज की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही, पेट की समस्या भी बढ़ सकती है।
हाई प्रोटीन का सेवन लगातार करने से कैल्शियम की भी कमी हो सकती है, क्योंकि यूरिन के रास्ते से कैल्शियम निकलने लगता है।
प्रोटीन अधिक खाने से डिहाइड्रेशन की भी समस्या हो सकती है, क्योंकि प्रोटीन के कारण शरीर में पानी की कमी होने लगती है।
ज्यादा प्रोटीन खाने से हार्ट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, अधिक प्रोटीन से नसों में ब्लड सर्कुलेशन पर प्रभाव पड़ता है।
शरीर के लिए प्रोटीन जरूरी है, लेकिन अधिक मात्रा में न लें। प्रोटीन का सेवन शरीर और उम्र के हिसाब से करना चाहिए।
ज्यादा प्रोटीन का सेवन अच्छा नहीं माना जाता है। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ