दूध का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को विटामिन, प्रोटीन और मिनरल्स देते हैं।
दूध पीने उसके बाद कुछ चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए। दूध के साथ 4 चीजों का सेवन जहर से कम नहीं माना जाता है।
दूध और दही का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। इन दोनों को एक साथ या तुरंत बाद करने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
मछली और दूध का सेवन एक साथ करने से परहेज करना चाहिए। दोनों को एक साथ खाने से पाचन की समस्याएं हो सकती है।
दोनों ही सेहत के लिए अच्छे माने जाते है, लेकिन एक साथ इनका सेवन नुकसानदायक होता है। दूध और खट्टे फल खाने से बचना चाहिए।
करेला का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन, दूध और करेला का सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए। दूध और करेला एक साथ खाने से त्वचा पर बुरा असर पड़ता है।
अगर आप इन चीजों का सेवन कर रहे है, तो इस बात का ध्यान रखें कि दूध और इन चीजों में कम से 1 घंटे का अंतर होना चाहिए।
हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ