विटामिन बी-12 और कोलेजन शरीर को स्वस्थ और स्किन को चमकदार बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे में इन 4 चीजों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
दही में प्रोबायोटिक्स की मात्रा होती है, लेकिन इसके अलावा विटामिन बी12 भी मौजूद होता है, जो इसे सुपरफुड बनाता है।
अंडे में विटामिन बी12 और कोलेजन दोनों ही भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है।
मछली आमतौर पर ओमेगा 3 फैटी एसिड का बेहतरीन जरिया मानी जाती हैं। ऐसे में अगर आप सैल्मन या टूना मछली का सेवन करते हैं, तो ये विटामिन बी-12 और कोलेजन दोनों से भरपूर होती हैं।
मूंगफली में प्रोटीन, विटामिन बी12 और कोलेजन की मात्रा पाई जाती है, लेकिन इसे गर्मियों के मौसम में सीमित मात्रा मे सेवन करना चाहिए।
ये सभी चीजें विटामिन बी-12 और कोलेजन से भरपूर होती हैं, लेकिन इन्हें सीमित मात्रा में सेवन करना लाभदायक होता है।
अगर आपको बताई गई चीजों से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com