भोजन हमारे शरीर पर सीधा असर पड़ता है। पौष्टिक खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। इससे शरीर स्वस्थ रहता है। शरीर को काम करने और स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक चीजों की आवश्यकता पड़ती है।
खाना खाने के बाद कुछ आदतों को करने से बचना चाहिए। ऐसा न करने से सेहत पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। चलिए जानते हैं वो कौन-से काम हैं, जो खाना-खाने के बाद नहीं करना चाहिए।
खान के बाद तुरंत पानी पीने से पाचन के रस पतले हो जाते हैं, जिससे खाना ठीक से नहीं पचता और गैस या अपच की परेशानी हो सकती है।
खाना खाने के बाद तुरंत सोने से पेट के एसिड भोजन के साथ ऊपर की ओर आ सकते हैं, जिससे बदहजमी हो सकती है।
खाने के बाद धूम्रपान करना सेहत के लिए हानिकारक होता है। इसमें निकोटिन का मात्रा होती है, जो आंतों को नुकसान पहुंचती है।
खाने के बाद चाय पीने से आयरन और दूसरे पोषक तत्वों का अवशोषण कम होने लगता है। इससे एनीमिया की परेशानी हो सकती है।
खाना खाने के बाद तुरंत नहाने से ब्लड सर्कुलेशन बदल सकता है, जिससे पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है।
खाने के बाद ये काम करेंगे तो बिगड़ेगी सेहत। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com