अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, जो शरीर में 4 विटामिन्स की कमी नहीं होने देनी चाहिए। आइए जानते हैं कि डायबिटीज में कौन सी 4 विटामिन्स फायदेमंद होती है।
डायबिटीज एक गंभीर समस्या है, इसके कारण शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ता है, जिससे शरीर के कई अंग प्रभावित भी होते हैं।
डायबिटीज के रोगियों के लिए 4 विटामिन्स रामबाण माने जाते हैं। 4 विटामिन्स डायबिटीज को कंट्रोल रखने में सहायता कर सकते है।
डायबिटीज वालों को शरीर में विटामिन के की कमी नहीं होने देनी चाहिए। विटामिन के शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखती है।
डायबिटीज में रोगियों को विटामिन-ई का सेवन करना चाहिए क्योंकि यह शरीर में इंसुलिन की उत्पादन क्षमता को बढ़ाता है। इंसुलिन रक्त से शुगर की मात्रा को दूर रखता है।
डायबिटीज वालों के लिए विटामिन सी भी फायदेमंद होता है। विटामिन सी शरीर में इंसुलिन की उत्पादन क्षमता को बढ़ाता है। इंसुलिन रक्त से शुगर की मात्रा को दूर रखता है।
शरीर में विटामिन डी पूर्ति होने से भी ब्लड शुगर का लेवल नहीं बढ़ता है। इसलिए, डायबिटीज वालों के लिए विटामिन डी भी फायदेमंद होता है।
ये 4 विटामिन्स डायबिटीज में फायदेमंद होती है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ