चेहरे पर गुलाब जल लगाने के 4 तरीके, चंद मिनटों में खिल जाएगा चेहरा


By Arbaaj06, Feb 2025 09:10 AMnaidunia.com

गुलाब जल चेहरे के लिए अमृत माना जाता है। गुलाब जल चेहरा साफ करने के साथ ही, स्किन से जुड़ी अन्य समस्याओं में भी फायदेमंद होता है।

चेहरे पर गुलाब जल लगाने के फायदे

अगर आप चेहरे पर केवल गुलाब जल लगाते हैं, तो यह भी सही है। लेकिन अच्छे परिणाम के लिए गुलाब जल में दूसरी चीजों को मिलाकर लगाएं।

गुलाब जल और कच्चा दूध

चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए गुलाब जल में बराबर मात्रा में दूध मिलाएं और फिर चेहरे पर उसे लगाएं। इसे लगाने के 20 मिनट बाद पानी से चेहरा साफ करें।

गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी

1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाएं और फिर चेहरे पर लगाएं। इस पैक को लगाने के 15 मिनट बाद चेहरे को धोएं।

गुलाब जल और चंदन पाउडर

चंद मिनटों में चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए आप गुलाब जल में आधा चम्मच चंदन का पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पैक को लगाने के 10-15 मिनट बाद चेहरा साफ करें।

गुलाब जल और संतरे के छिलकों का पाउडर

संतरे के छिलकों का पाउडर और उसमें गुलाब जल मिक्स करें और फिर चेहरे पर अप्लाई कर लें। ऐसे गुलाब जल लगाने से चेहरे का ग्लो बढ़ता है।

इस बात का रखें ध्यान

चेहरे पर गुलाब का जल लगाने से पहले चेहरे को साफ पानी से धोएं और तौलिया से साफ करें फिर गुलाब जल चेहरे पर लगाएं।

लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

एलोवेरा या शहद: स्किन के लिए ज्यादा बेहतर क्‍या है?