एलोवेरा या शहद: स्किन के लिए ज्यादा बेहतर क्‍या है?


By Ritesh Mishra05, Feb 2025 05:48 PMnaidunia.com

एलोवेरा और शहद दोनों ही स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन दोनों की खूबियां अलग-अलग होती हैं। चलिए जानते हैं, कौन-सा किस समस्या में ज्यादा फायदेमंद होता है।

मॉइश्चराइज करने के लिए एलोवेरा या शहद

अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो ऐसे में आपके लिए एलोवेरा और शहद में शहद ज्यादा फायदेमंद होगा।

ऑयली स्किन के लिए एलोवेरा या शहद

वहीं, अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो आपके लिए एलोवेरा बेहतर ऑप्शन है। यह लाइट और नॉन-ऑयली होता है, जिससे यह ऑयली और सेंसिटिव स्किन वालों के लिए फायदेमंद है।

पिंपल्स और एक्ने के लिए एलोवेरा या शहद

अगर आपको पिंपल्स की समस्या है, तो ऐसे में आपके लिए एलोवेरा बेस्ट ऑप्शन है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो पिंपल्स को ठीक करते हैं।

झुर्रियां और एजिंग के लिए एलोवेरा या शहद

अगर आपको झुर्रियां और एजिंग की समस्या है, तो यह दोनों ही आपके लिए बेहतर ऑप्शन है। इन दोनों में ही कोलेजन बूस्ट करने वाले तत्व पाए जाते है, झुर्रियां कम करने में मदद करते हैं।

सनबर्न और स्किन जलने पर एलोवेरा या शहद

सनबर्न और स्किन जलने पर एलोवेरा और शहद में एलोवेरा ज्यादा फायदेमंद है। इसमें सूथिंग गुण पाए जाते हैं, जो सनबर्न और स्किन जलने पर राहत देते हैं।

दाग-धब्बे और टैनिंग हटाने के लिए एलोवेरा या शहद

एलोवेरा स्किन से टैनिंग हल्का करने में मदद करता है और दाग-धब्बे कम करता है। जबकि, शहद स्किन को ग्लोइंग बनाता है और टैनिंग हटाने में मदद करता है। टैनिंग और दाग-धब्बे हटाने के लिए शहद ज्यादा फायदेमंद है।

इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.com

वृक्षासन करने से शरीर को मिलते हैं 5 फायदे