IPL 2025 में खेलने वाले हैं ये 4 विश्व कप विजेता कप्तान


By Ritesh Mishra18, Mar 2025 04:00 PMnaidunia.com

आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होगा। इस बार आईपीएल के 18वें सीजन में टोटल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इन 10 टीमों में दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

विश्व कप विजेता खिलाड़ी

इनमें से कुछ खिलाड़ी तो ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपने दम पर अपनी टीम को विश्व कप विजेता बनवाया है।

आईपीएल 2025 में खेलेंगे ये धुरंधर

आज हम इस लेख में आपको 4 ऐसे कप्तानों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपने देश को विश्व विजेता बनाया है और वो इस बार आईपीएल 2025 में खेलेंगे।

एमएस धोनी

इस लिस्ट में पहला नाम महेंद्र सिंह धोनी का है। एमएस धोनी साल 2008 से अब तक आईपीएल खेल रहे हैं। 43 साल का होने के बाद भी क्रिकेटर का क्रिकेट से लगाव कम नहीं हुआ है।

रोहित शर्मा

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। रोहित आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। खिलाड़ी ने अपनी टीम को 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जिताया था।

जोस बटलर

इंग्लैंड के खिलाड़ी जोस बटलर ने साल 2022 में टी20 विश्व कप जिताया था। बटलर आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटन्स के लिए खेलते दिखाई देंगे।

पैट कमिंस

2023 विश्व कप विजेता कप्तान पैट कमिंस के पास आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की कमान भी है। इन से टीम को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।

IPL 2025 में खेलने वाले हैं ये 4 विश्व कप विजेता कप्तान। इसी तरह की खेल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

IPL में सबसे धीमा शतक लगाने वाला क्रिकेटर