आज-कल लोग तनाव और भागदौड़ भरी जिंदगी में खान-पान पर ध्यान नहीं देते हैं। इसी कारण कामकाजी महिलाएं जल्दी-जल्दी में शरीर को एनर्जेटिक बनाने के लिए बाहर का भोजन सेवन कर लेती हैं। ऐसा करने से महिलाओं के फर्टिलिटी पर बुरा प्रभाव हो सकता है।
चीनी से बनी चीजें जैसे कि कोल्ड ड्रिंक्स, मिठाई और चॉकलेट का सेवन कम करें। इससे आपके प्रजनन क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव हो सकता है।
पैकेट में मिलने वाले फूड्स जैसे कि नूडल्स, बिस्कुट और चिप्स जैसे चीजों से दूरी बना लें, वरना ये चीजें हार्मोन को असंतुलित कर सकती हैं।
कैफीन शरीर को एनर्जी देता है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन करने पर शरीर में फर्टिलिटी प्रभावित हो सकती है और गर्भधारण करते समय परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
अगर आप रेड मीट खाने के शौकीन हैं, तो इसका ज्यादा सेवन ना करें, वरना हार्मोन असंतुलित हो सकता है और सूजन की समस्या हो सकती है।
इन फूड्स का सेवन करने की बजाय हेल्दी फूड्स और ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
अगर आपको इन फूड्स से किस तरह की समस्या है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com