पाइल्स जिसे बवासीर के नाम से भी जाना जाता है। इस बीमारी से दुनिया में कुछ प्रतिशत लोग ग्रसित हैं। इस परेशानी में गुदा मार्ग पर सूजी हुई नसें या शिराएँ हो सकती हैं।
सामान्य तौर पर बवासीर की परेशानी लंबे समय तक पाचन की परेशानी या कब्ज की समस्या के कारण हो सकती है। लंबे समय तक कब्ज की परेशानी इस समस्या को जन्म देती है।
अगर आप भी इस परेशानी का सामना कर रहे है तो आज हम इस लेख में आपको एक ऐसे जूस के बारे में बताने वाले है, जिसे रोजाना सुबह खाली पेट पीने से बवासीर की समस्या में राहत मिलती है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं लौकी के जूस की। बवासीर की परेशानी में इसका सेवन करने से आराम मिलता है। चलिए जानते है इस जूस को पीने से क्या फायदे होते है।
कब्ज बवासीर होने का मुख्य कारण है। रोजाना सुबह खाली पेट इस जूस को पीने से कब्ज की समस्या में राहत मिलती है।
लौकी का जूस पीने से शरीर सूजन और जलन को शांत करने में मदद मिलती है। यह बवासीर के दर्द में राहत दिलाता है।
लौकी के जूस में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है, जो बवासीर में आई सूजन को नेचुरली कम करते हैं।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है। इनकी हम अपनी तरफ से कोई पुष्टि नहीं करते हैं। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com