ब्लड शुगर की समस्या लोगों में तेजी से फैलती जा रही है। यह लाइफस्टाइल से जुड़ी हुई समस्या है, जो गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण होती है।
शुगर के मरीजों के लिए कुछ चीजें फायदेमंद होती है, तो कुछ जहर साबित होती है। आइए जानते हैं किन 4 चीजों का सेवन इनको नहीं करना चाहिए।
आलू का सेवन ब्लड शुगर के रोगियों को नहीं करना चाहिए। उनके लिए आलू जहर के समान माना जाता है, क्योंकि यह हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड है।
सफेद चावल ब्लड शुगर की समस्या में जहर माना जाता है। इसे खाते ही शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा तेजी से बढ़ने लगती है।
ब्लड शुगर वालों को डेयरी के सामान का भी सेवन कम से कम करना चाहिए, क्योंकि इसमें अधिक फैट पाया जाता है।
शुगर के मरीजों को रेड मीट भी नहीं खाना चाहिए। रेड मीट खाने से शरीर में शुगर का स्तर बढ़ सकता है। इसके साथ ही, बैड कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ सकता है।
इन 4 चीजों को खाने से शुगर का लेवल बढ़ता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ