Vitamin B12 की कमी से हो सकते हैं ये गंभीर रोग


By Arbaaj24, Sep 2024 01:26 PMnaidunia.com

Vitamin B12 शरीर के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इसकी कमी होने से शरीर में कई रोग हो सकते हैं। आइए जानते है कि शरीर में Vitamin B12 कमी से कौन से रोग हो सकते हैं?

Vitamin B12 की कमी

शरीर Vitamin B12 का निर्माण खुद से नहीं करता है। इसके लिए Vitamin B12 फूड्स का सेवन करना पड़ता है, लेकिन जब व्यक्ति Vitamin B12 वाली चीजों को कम खाता है, तो शरीर में इसकी कमी होने लगती है।

एनीमिया की समस्या

अगर शरीर में Vitamin B12 की कमी होने लगती है, तो एनीमिया की समस्या हो सकती है, क्योंकि शरीर में रेड ब्लड सेल्स का निर्माण कम होने लगता है।

हड्डियों में दर्द

Vitamin B12 की कमी होने से हड्डियों की जोड़ों में दर्द महसूस होने लगती है। इसके साथ ही, हड्डियों संबंधित समस्या भी होने लगती है।

पाचन की समस्या

शरीर में Vitamin B12 की कमी होने लगती है, तो इसके कारण पाचन संबंधित भी समस्या हो सकती है। पेट में कब्ज की समस्या हो सकती है।

स्किन इंफेक्शन का खतरा

शरीर में Vitamin B12 की मात्रा कम होने पर स्किन इंफेक्शन भी हो सकता है। इस विटामिन की कमी से घाव भरने में भी देरी होती है।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

क्या दलिया खाने से वजन बढ़ता है?