सोने से कुछ देर पहले करें ये 4 योगासन, फटाफट आएगी नींद


By Arbaaj08, Mar 2025 04:42 PMnaidunia.com

योगासन करना सेहत के लिए बेहतर माना जाता है। सोने से पहले कुछ योगासन करने से अच्छी वाली नींद मिल सकती है।

नींद की समस्या

आजकल रात को जल्दी नींद न आना भी एक समस्या बनती जा रही है। रात को नींद पूरी नहीं होने पर पूरा दिन आलस से गुजरता है।

बद्ध कोणासन करें

अगर आपको जल्दी नींद नहीं आ रही है, तो रोजाना सोने से पहले 2 मिनट बद्ध कोणासन करना चाहिए। इस आसन को करने से तनाव भी कम होता है।

वज्रासन करें

यदि रात को सोते समय दिक्कत होती हैं, तो वज्रासन कर सकते हैं। वज्रासन करने से शरीर शांत और तनाव से मुक्त होता है।

दंडासन करें

जल्दी नींद लाने के लिए आप सोने से कुछ देर पहले दंडासन करें। दंडासन करने से शरीर को आराम और अच्छी नींद आएगी।

बालासन करें

अगर बिस्तर पर जाने के बाद नींद देर से आती हैं, तो ऐसे में आप बालासन कर सकते हैं। बालासन करने से आपको जल्दी नींद आ सकती है।

अच्छी नींद और तनाव मुक्त

अगर आप सोने से पहले इन 4 योगासन को करते हैं, तो अच्छी नींद और तनाव से मुक्ति मिल सकती है। योगासन को सोने से कुछ देर पहले करें।

लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

चेहरे पर चिया सीड्स और दूध लगाने के फायदे