सर्दियों में सुबह उठते ही शरीर में अकड़न महसूस होना आम है। इसे दूर करने के लिए सुबह को योगासन करके आपको आराम मिल सकता हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आसान योगासन के बारे में बताएंगे जिनसे आपको आराम मिलेगा।
ताड़ासन करने से शरीर स्ट्रेच होता है। इसे करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। यह सुबह की अकड़न को कम करने के लिए परफेक्ट योगासन है।
भुजंगासन से रीढ़ की हड्डी लचीली होती है, जिससे शरीर की जकड़न दूर करने में मदद मिलती है। इसे धीरे-धीरे गहरी सांसें लेते हुए करें।
वज्रासन करने से शरीर को आराम मिलता है। इससे ठंड के कारण होने वाली गैस की समस्या कम होती है। इस आसन को आप खाना खाने के बाद भी कर सकते हैं।
कैट-काऊ पोज करने से मसल्स को गर्माहट मिलती हैं। जिससे शरीर में होने वाली जकड़न कम करने में मदद मिलती हैं। इससे कमर और गर्दन की अकड़न के लिए भी कर सकते हैं।
इस आसन को करने से हाथ, पीठ और पैरों में अच्छे से स्ट्रेच होता है। जो बॉडी मसल्स को गर्म और नर्म करती हैं जिससे फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ती है।
त्रिकोणासन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, जो शरीर की जकड़ी हुई मांसपेशियों को खोलने में मदद करता है। इसे करने से बॉडी एक्टिव और फ्रेश फील करती है।
कभी भी योग करें तो आखिर में शव आसन से उसको खत्म करें। इसे करने से बॉडी रिलैक्स होता है और अकड़न को सही करता है।
सर्दियों में रोज सुबह योग करने से शरीर गर्म, लचीला और एनर्जेटिक रहता है। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।