आंखों पर बर्फ लगाने के 5 गजब के फायदे


By Ram Janam Chauhan21, Apr 2025 03:20 PMnaidunia.com

ज्यादा स्क्रीन देखने, प्रदूषण के कारण और गर्मियों के मौसम अक्सर आंखों में जलन या सूजन की समस्या हो सकती है। ऐसे में आंखों पर बर्फ लगाने से क्या लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं, इस बारे में-

डार्क सर्कल्स कम करे

आंखों के नीचे रोजाना बर्फ रखने से डार्क सर्कल्स को कम करने और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने में मदद मिल सकती है।

थकान दूर करे

कई बार देर रात जागने और दिनभर काम करने से आंखों में थकान की समस्या हो सकती है। ऐसे में इसे दूर करने के लिए बर्फ का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है।

सूजन कम करे

अगर आप आंखों पर बर्फ रखते हैं, तो सूजन कम करने में मदद मिल सकती है। जिससे आपकी आंखें स्वस्थ रहती हैं।

एलर्जी से राहत

अगर आपको धूल, धूएं या आंखों में किसी प्रकार की एलर्जी हुई है, तो ऐसे में बर्फ को आंखों पर रखने से इस समस्या से मुक्ति मिल सकती है।

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करे

रोजाना दिन में 5-10 मिनट बर्फ रखने से आंखों की सिकाई करने पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद मिल सकती है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आप आंखों से जुड़ी किसी तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

गर्मियों में Dehydration के 5 लक्षण